महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला

Spread the love

पिथौरागढ़(। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने जटिल ऑपरेशन कर एक महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला है। चिकित्सकों की टीम महिला की निगरानी में जुटी है,तबियत ठीक होने के बाद महिला को घर भेजा जाएगा। नगर के नयाबाजार निवासी एक महिला पेट में असहनीय पीड़ा की शिकायत लेकर बीते दिनों अस्पताल पहुंची। सर्जन डॉ.मुकेश कुटियाल ने जांच की तो सामने आया कि महिला के पेट में ट्यूमर है। गुरुवार को जिला अस्पताल में सर्जन डॉ. मुकेश, सर्जन डॉ. सौरभ पांगती, निश्चेतक डॉ. हिना ने महिला का सफल ऑपरेशन कर ट्यूमर निकाला। महिला की स्थिति अब खतरे से बाहर है। महिला को सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। चिकित्सक महिला पर नजर बनाए हुए हैं। ऑपरेशन में ओटी स्टॉफ सबाना बानो, रश्मि सत्याल, भावना चंद, राजेश बखरिया, भूपेंद्र बिष्ट ने सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *