बाराकोट में लंपी वायरस से फिर दो पशुओं की मौत

Spread the love

चम्पावत। बाराकोट ब्लक के ग्राम सभा गल्लागांव के कालाकोट तोक में लंपी वायरस की चपेट में आने से दो पशुओं की मौत हो गई। कई जानवर लंपी वायरस से जूझ रहे हैं। ग्रामीण उमेश कालाकोटी ने बताया मनोज कुमार की दुधारू गाय और केशव राम के बैल की मौत हो गई। कहा कि पशुपालकों की आर्थिक स्थिति कमजोर है। वह लोग दूध बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। कहा परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है। ग्राम प्रधान रंजीत सिंह, दीपक कुमार, किरन कुमार, सुनीता देवी, उषा देवी, मुन्नी देवी ने सरकार और जिला प्रशासन से पशुपालकों को मुआवजा देने और टीकाकरण अभियान में तेजी लाने की मांग की। पशुपालन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में अब तक लंपी से 127 पशुओं की मौत हो चुकी है। सीवीओ ड़ पीएस भंडारी ने बताया कि तकरीबन एक हजार लीटर दूध का उत्पादन घट गया है। हालांकि टीकाकरण अभियान को तेज किया गया है। इधर, एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने लंपी वायरस की रोकथाम को लेकर लोहाघाट में पशु चिकित्सा अधिकारी ड़ डीके चंद से वार्ता कर ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालों में नीरज सगटा, छात्र संघ संयुक्त सचिव गौरव पांडेय, रितिक ढेक, मनीष बिष्ट आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *