कामधेनु अभियान के तहत दो पशुओं पर लगाये टैग

Spread the love

अल्मोड़ा। जिलेभर में पुलिस का अपरेशन कामधेनु अभियान जारी है। सोमवार को लमगड़ा पुलिस ने पशु चिकित्सा विभाग के सहयोग से क्षेत्र में अभियान चलाया। अभियान के दौरान लोगों को जागरूक करने समेत दो पालतु पशुओं पर टैग लगाये गये। पुलिस ने कहा कि क्षेत्रवासी अपने पशुओं को सड़कों पर आवारा न छोड़ें, आवारा छोड़े गये पशु वाहन चालकों के लिए सड़क दुर्घटना का कारण भी बन सकते हैं। पशुओं को आवारा छोड़ने वाले संबंधित पशु पालक के खिलाफ उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *