डॉक्टरों से मारपीट करने वाले दो गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिला चिकित्सालय पौड़ी में चिकित्सक से मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में दो अन्य आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया गया था।
28फरवरी को डॉ. राहुल सैनी ने गुंजन नेगी व उनकी पत्नी अंजलि सहित 6-7 अन्य व्यक्तियों पर मारपीट का आरोप लगाया था। चिकित्सक का कहना था कि आरोपी लाठी-डंडे लेकर अस्पताल में पहुंचे और उनसे मारपीट की। चिकित्सक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पांच मार्च को मामले में आरोपी ग्राम निसनी, पट्टी पेडूलस्यू तहसील पौड़ निवासी व ग्राम खचरू धार निवासी जयपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया। शनिवार को अभियुक्त गणों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा हैे मामले से सम्बन्धित दो नामज़द अभियुक्त पूर्व में गिरफ्तार किये जा चुके हैें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *