स्मैक की लत पूरा करने के लिए चेन स्नैचिंग करने वाले दो गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : स्मैक के लिए महिलाओं की चेन स्नैचिंग करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। उनके पास से दो चाकू और एक सोने की चेन बरामद की गई है।
कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि गश्त के दौरान कौड़िया में दो युवक संदिग्ध हालत में रेलवे पुल के पास खड़े दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों को पकड़ कर उनकी तलाशी ली। जिस पर दोंनों की जेब से दो चाकू बरामद किए गए। एक की जेब से चाकू के साथ सोने की चेन भी मिली। पूछताछ में आरोपियों ने अपना परिचय मुजम्मिल और शादाब निवासी लकड़ी पड़ाव के रूप में दिया। उन्होंने बताया कि वे स्मैक का सेवन करते हैं। स्मैक के लिए उन्होंने 8-10 दिन पूर्व रेलवे स्टेशन से एक महिला के गले से चेन छीन ली थी। शुक्रवार को वे चेन को स्वर्णकार के पास बेचने जा रहे थे, तभी पकड़े गए। बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *