अस्कोट में टनकपुर-तवाघाट एनएच जाम करने वाले दो गिरफ्तार

Spread the love

पिथौरागढ़। अस्कोट में बीते दिनों एनएच में चक्काजाम करने वाले कई लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। बीते दिनों हुई युवक की मौत के कारणों का खुलासा न होने से आक्रोशित क्षेत्र के लोगों ने टनकपुर-तवाघाट एनएच पर जाम लगाया, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक 50 से 60 लोग उसके रडार पर हैं। अस्कोट में 17 दिन पूर्व बारात में शामिल होकर घर लौट रहे बेड़ा निवासी एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मामले का खुलासा करने की मांग पर पुलिस में तहरीर दी थी। बावजूद इसके लंबा समय बीतने के बाद भी पुलिस मामले का खुलासा करने में नाकाम साबित हुई। इसी बात से आक्रोशित बेड़ा के ग्रामीणों ने बीते शुक्रवार टनकपुर-तवाघाट एनएच में चक्काम कर दिया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों बेड़ा निवासी तरुण पाल व प्रमोद सिंह धामी को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में अन्य लोगों की भी जल्द गिरफ्तारी कर सकती है। कोतवाल प्रभात कुमार ने कहा अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *