खैरी में चोरी की घटना में दो गिरफ्तार

Spread the love

ऋषिकेश। खैरी में एक बंद से लाखों के जेवर और नकदी की चोरी में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने करीब पांच लाख रुपये कीमत के गहने बरामद किए हैं। आरोपियों से पुलिस को 40 हजार रुपये की नगदी भी मिली है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक डोईवाला स्थित ग्राम खैरी निवासी दलवीर सिंह ने तीन दिन पहले घर से चोरी की शिकायत दी थी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस अज्ञात की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी थी। घटनास्थल पर कोई भी कैमरा नहीं होने से पुलिस के सामने चुनौती जरूर आई है, लेकिन मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर पुलिस ने आखिकर घटना में संलिप्त दो लोगों की पहचान की। कोतवाल कमल कुमार ने बताया कि बीते शुक्रवार को चेकिंग के दौरान सौंग नदी पुल के पास आरोपी शिवम निवासी केशवपुरी बस्ती, डोईवाला और साहिल निवासी भट्टा गढ़ी गांव, राजनगर, गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से नगदी और गहने बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने फेरी कर चादर आदि बेचने के बहाने बंद घरों की रेकी कर चोरी को अंजाम देने की बात कही है। पेशी के बाद कोर्ट ने आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *