पांच वाहनों को रौंदने वाले कैंटर चालक समेत दो गिरफ्तार

Spread the love

हल्द्वानी(। नैनीताल रोड पर नशे में धुत होकर एक के बाद एक पांच वाहनों को रौंदने वाले ईंधन कैंटर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एमवी एक्ट में कार्रवाई की गई है। इसके अलावा यूपी के एक कार चालक को नशे में वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गुरुवार रात काठगोदाम में एक पंप से ईंधन खाली कर लौट रहे कैंटर चालक ने नैनीताल रोड पर दहशत फैला दी थी। नशे में चालक ने चार दोपहिया और एक ऑटो को रौंदकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया था। आरोपी को पुलिस ने तत्काल हिरासत में ले लिया था। मेडिकल में चालक के नशे में होने की पुष्टि हुई। चौकी प्रभारी मल्ला काठगोदाम दिलीप कुमार ने बताया कि आरोपी चालक अरविंद यादव निवासी बहेड़ी, बरेली उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया है। वाहन को सीज कर दिया है। इसके अलावा नशे में कार चलाने के मामले में शाहजहांपुर, यूपी निवासी मुजाहिद खान को भी एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *