चोरी के सामान समेत दो गिरफ्तार

Spread the love

12 नवंबर को लालबत्ती चौराहे के समीप हुई थी चोरी की घटना
जयन्त प्रतिनिधि
कोटद्वार।12 नवंबर को लालबत्ती चौराहे के समीप सतीश एंड कंपनी में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया गया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि 12नवंबर को अरूण कुमार गर्ग ने मामले की तहरीर पुलिस को दी थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनकी कंपनी से दो पेटी सरसो तेल चोरी हो गए हैं। बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम का गठन किया गया। आसपास सीसीटीवी कैमरे चेक करने पर पता चला कि दो युवक कंपनी से पेटी लेकर जा रहे है। मंगलवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि कंपनी में चोरी करने वाले दो बदमाश काशीरामपुर तल्ला क्षेत्र में घूम रहे हैं। बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों को पकड़कर कोतवाली ले आई। पूछताछ में बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम देने की बात कबूली। आरोपियों की पहचान लकड़ीपड़ाव निवासी मो.फेजल व मो.हसीन के रूप में हुई है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *