अल्मोड़ा के सल्ट में 13 किलो गांजा संग दो धरे

Spread the love

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में सल्ट पुलिस व एसओजी की टीम ने दो युवको को 13 किलो से अधिक गांजे से गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपियों की बाइक सीज कर दी है। पुलिस ने पकड़ी गांजे की कीमत 2 लाख 6 हजार 640 रुपये आंकी है। गुरुवार को थानाध्यक्ष सल्ट देवेंद्र सिंह राणा ने बताया सल्ट पुलिस व एसओजी टीम ने ग्राम पेसिया बैंड के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार नौसाद पुत्र शाहिद व असलम पुत्र अली मोहम्मद ग्राम बुढ़ानपुर अलीगंज थाना भगतपुर जिला मुरादबाद यूपी को 13़776 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया। इसके बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने पकड़ी गांजे की कीमत 2 लाख 6 हजार 640 रुपये आंकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *