20 पेटी अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

Spread the love

नई टिहरी। विधानसभा चुनाव के दौरान शराब व मादक पदार्थों पर रोक लगाने के लिए पुलिस की ओर से की जा रही चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने नैलचामी के शिवपुरी में 20 पेटी अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष घनसाली सुखपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग के दौरान शिवपुरी नैलचामी में चेकिंग के लिए एक वाहन को रोका, जिसमें पुलिस को 20 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बताया कि वाहन में सवार अरविंद थपलियाल व सुंदर मणि निवासी महारगांव हिंदाव को गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। टीम में एसआई यशवंत खत्री, बलबीर सिंह, राज्यवर्धन, अमित राठौर, सचिन आदि शामिल रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *