5पेटी शराब के साथ दो गिरफ्तार

Spread the love

पिथौरागढ़। जाजरदेवल में पुलिस और एसओजी ने पांच पेटी अवैध शराब के साथ दो लोगों को पकड़ा है। वड्डा चौकी प्रभारी जसवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने पंडा बाईपास के पास चौकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने स्कूटी संख्या यूके05डी0243 को रोका। जांच के दौरान स्कूटी सवार कुमौड़ निवासी गौतम कुमार व हिमांशु कुमार के पास से पांच पेटी शराब बरामद हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। साथ ही स्कूटी को भी सीज किया है। टीम में एसओजी प्रभारी प्रकाश पांडे, कांस्टेबल नैन सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *