चरस और अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

Spread the love

 

चमोली। नशे के खिलाफ कार्रवाई के मामले में पुलिस ने चरस और अवैध शराब की तस्करी के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार सैनी ने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि दोनों मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को कोतवाली में पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार सैनी ने पत्रकारों को बताया कि मुखबिर की सूचना और चेकिंग के दौरान बाजार चौकी पुलिस ने 852 ग्राम चरस के साथ रामपुर थराली निवासी रविंद्र कुमार पुत्र पन्नाराम को गिरफ्तार किया। बताया गया कि रविंद्र कुमार थराली से चरस लेकर देहरादून जा रहा था। पकड़ी गई चरस की बाजार कीमत करीब 85 हजार बताई जा रही है। वहीं दूसरी ओर गौचर पुलिस ने अंग्रेजी शराब के 58 पव्वे सहित खंसर निवासी मान सिंह पुत्र खिलाफ सिंह को गिरफ्तार किया है। इस अवसर पर थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत, बाजार चौकी प्रभारी ललित मोहन अधिकारी, गौचर चौकी प्रभारी मानवेंद्र गुसाईं आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *