अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जनपद में नशे का धंधा लगातार अपने पैर पसारता जा रहा है। पुलिस की ओर से लगातार की जा रही कार्रवाई के बाद भी नशे के कारोबारी बाज नहीं आ रहे हैं। शनिवार को भी पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने दो लोगों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पहले मामले में कोटद्वार पुलिस ने चेकिंग के दौरान महावीर निवासी-शिवराजपुर, मोटढांग को 52 पव्वे अवैध शराब के साथ बाल भारती स्कूल के पास से गिरफ्तार किया। वहीं, दूसरे मामले में आबकारी विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर गाड़ीघाट निवासी करनैल के घर पर छापेमारी की। जहां टीम को फर्स के नीचे बने एक गड्ढे से करीब 212 पाऊच कच्ची शराब के मिले। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *