अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

Spread the love

 

नई टिहरी : आबकारी विभाग ने लोक सभा चुनाव को देखते हुए अवैध रूप से शराब के संचय व विक्रय को प्रभावित करने के लिए कार्रवाई करते हुए एक कार से शराब सप्लाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक्साइज ऐक्ट में कार्रवाई सुनिश्चित की है। आबकारी निरीक्षक भरत प्रसाद ने बताया कि सलेटी रंग की एक कार में जनपद टिहरी डांग मल्ललागांव के रहने वाले सुरेंद्र सिंह व प्रेम सिंह से शराब बरामद कर हिरासत में लेकर कार्रवाई सुनिश्चित की गई है। पूछताछ में बताया कि अवैध रूप से महंगे दामों पर शराब बेचने के लिए भंडारण के लिए ले जा रहे थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *