नौ पेटी शराब के साथ दो गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर। जनपद पुलिस ने नौ पेटी अवैध शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनो अभियुक्तों पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के सामने पेश किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी.रेणुका देवी की ओर से जनपद में नशे की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए निर्देशित किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया है। सोमवार को मुखबिरी की सूचना पर पौड़ी से श्रीनगर आ रही एक सैंट्रो कार को खंडाह गांव के पास छतरबैंड पर रोका गया। कार में दो युवक सवार था, जब कार की तलाशी ली गई तोे कार से नौ पेटी अवैध शराब की बरामद हुई पुलिस ने दोनो अभियुक्तों तरूण रावत व विपिन सिंह निवासी च्विंचा गांव पौड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दीपक तिवाड़ी, संजय, आनंद प्रकाश, दीपक मेवाड़ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *