पुरोला में डेढ़ किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार

Spread the love

उत्तरकाशी। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी प्रदीप राय की जिले भर में चलाई जा रही नशामुक्त अभियान के अंतर्गत शनिवार देर सांय को थानाध्यक्ष पुरोला अशोक कुमार एवं एसओजी रवाईंघाटी की संयुक्त टीम ने रूटीन चेकिंग के दौरान पुरोला-नौगाँव रोड में लिसा डिपो पुरोला के पास एक कार को रोका। कार में सवार दोनों युवकों की तलाशी लेने पर उनके पास 1 किलो 700 ग्राम चरस बरामद की गई है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। दोनों को रविवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस कप्तान ने गिरफ्तार करने वाली टीम की सराहना कर 2500 का नगद पुरस्कार देने की बात कही। सीओ बड़कोट सुरेंद्र भण्डारी ने बताया कि नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए शनिवार देर सांय थानाध्यक्ष पुरोला, आशोक कुमार व एसओजी यमुना वैली की संयुक्त टीम ने कमल संस्त विद्यालय से पांच सौ मीटर पुरोला नौगांव रोड पर लीसा डिपो के पास वाहनों की चौकिंग कर रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रही स्विफ्ट कार को रोका गया। उसमें सवार दो युवकों राजा तोमर निवासी कनखल हरिद्वार व विजय कुमार खतौली मुज्जफर नगर उतरप्रदेश के पास 1 किलो 700 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई। दोनों युवकों के खिलाफ थाना पुरोला में मुकदमा दर्ज किया गया है।
रविवार कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा। पूछताछ में दोनों युवकों ने बताया कि वह मोरी क्षेत्र से चरस इकट्ठा कर शिवरात्रि के लिए कनखल, हरिद्वार में बेचने के लिए ले जा रहे थे। टीम में थानाध्यक्ष अशोक कुमार, मोहन कठेत, अनिल तोमर, विशन लाल, अजय दत, सुनील जयाड़ा आदि पुलिस कर्मी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *