रुड़की)। खानपुर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान दो लोगों को एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब उन्हें कोर्ट में पेश किया जा रहा है। खानपुर थानाध्यक्ष दिगपाल कोहली ने बताया कि पुलिसकर्मी नवीन नेगी, हरेंद्र सिंह, अरविंद सिंह व बलवीर सिंह गश्त कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने रास्ते से गुजर रहे मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को रोक लिया। उन्होंने बताया जब उनसे पूछताछ की गई तो वह इधर-उधर की बातें बताने लगे। इसके बाद पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।