सात ग्राम चरस के साथ दो गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: कोतवाली पुलिस ने सात सौ ग्राम चरस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि गुरुवार को पुलिस बीईएल रोड में गश्त कर रही थी, इसी दौरान उन्होंने टीम को दो संदिग्ध युवक घूमते हुए नगर आए बताया कि तलाशी के दौरान पुलिस ने नजीबाबाद बडोला गली निवासी अमित पंवार से पांच सौ व खूनीबड़ निवासी मनीष रावत के पास से दो सौ ग्राम चरस बरामद हो गई। आरोपियों ने बताया कि वह पहाड़ी क्षेत्रों से चरस लाकर उसकी क्षेत्र में तस्करी करते थे। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि क्षेत्र में नशे की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस की विशेष टीम गठित की गई है। वहीं,लक्ष्मणझूला व धुमाकोट पुलिस ने 24 बोतल व 60 पव्वें अंग्रेजी शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। धुमाकोट थानाध्यक्ष दीपक तिवारी ने बताया कि गोलीखाल में तलाशी के दौरान दिगोलीखाल निवासी वीरेंद्र राम के पास से 24 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। उधर, खैरखाल में तलाशी अभियान के दौरान लक्ष्मणझूला पुलिस ने 60 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी धीरेंद्र सिंह भांडारी के खिलाफ आबाकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *