स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: कोतवाली पुलिस ने 8.55 ग्राम स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। युवक उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से स्मैक खरीदकर उसे क्षेत्र के युवाओं को महंगे दामों में बेचते थे।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देश पर नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। नशा तस्करों पर कार्यवाही करने के लिये सूचना तंत्र को भी मजबूत बनाया गया है। बताया कि बुधवार को पुलिस मोटाढांक क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें शिव मंदिर के समीप दो युवक संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए दिखाई दिए। जब युवकों की तलाशी ली गई तो उनकी जेब से स्मैक बरामद हो गई। आरोपियों की पहचार घराट रोड शिवपुर निवासी सुनील ठाकुर व बेलाडाट सुखरो निवासी सुमित नेगी के रूप में हुई है। पकड़ी गई स्मैक की कीमत करीब अस्सी हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *