बागेश्वर। कपकोट थाना पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत सरयू में नहाने गए दो सगे भाई सरयू की तेज धारा में बह गए। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू चलाया। घटना के 500 मीटर दूर पर एक बच्चे का शव बरामद हुआ। जबकि दूसरे की तलाश जारी है। घटना के बाद से भयूं गांव में कोहराम मचा हुआ है। घटना के वक्त घर में सिर्फ दादी थी। रविवार को कपकोट हाइडिल के समीप करीब 11रू30 बजे सरयू नदी किनारे दो सगे भाई घूम रहे थे। इसी बीच वह नदी में नहाने के लिए उतर गए और देखते ही देखते बह गये। आसपास के लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस, राजस्व, फायर, एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन की टीम घटना स्थल पहुंच और उनकी खोजबीन शुरू की। सरयू नदी को कपकोट से लेकर बागेश्वर तक खंगाला जाने लगा। लेकिन बच्चों का कोई अता-पता नहीं चल सका। लगभग एक बजे एसडीआरएफ की टीम ने एक शव को रेस्क्यू कर लिया है, जबकि दूसरे की खोजबीन जारी है। थानाध्यक्ष कपकोट मदन लाल ने कहा भयूं गांव निवासी प्रकाश राम का दस वर्षीय मोहित का शव बरामद कर लिया गया है। जबकि उनके छोटे बेटे सात वर्षीय सुमित का अब पता नहीं चल सका है। उसकी खोजबीन जारी है। बागेश्वर पुलिस भी खोजबीन में जुट गई है।