दो कारें आपस में भिड़ी, तीन घायल

Spread the love

 

चम्पावत। पाटी के फटकशिला मंदिर जाते वक्त दो कारों में आपसी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों कारों में बैठे तीन लोग घायल हो गए। एक घायल को चम्पावत जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सोमवार को लोहाघाट से फटकशिला मंदिर जा रही स्विफ्ट कार डीएल 2 सीक्यू-7320 खेतीखान के आगे नलियागेट के पास लोहाघाट की ओर आ रही कार यूके 03सी-2603 से टकरा गई। हादसे में स्विफ्ट कार चालक बसंत सिंह के साथ दलीप सिंह पुत्र प्रहलाद सिंह और उसका भाई कुंदन सिंह निवासी चांदमारी लोहाघाट घायल हो गए। दलीप सिंह को गंभीर चोट के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मौके पर लोहाघाट पुलिस पहुंची। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया जिस कारण कानूनी कार्रवाई नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *