दो दिवसीय अखिल भारतीय ब्रह्माषि महाकुंभ संपन्न

Spread the love

हरिद्वार। प्रेमनगर आश्रम में आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय ब्रह्माषि महाकुंभ रविवार को संपन्न हो गया। कार्यक्रम में देश के तमाम राज्यों से बड़ी संख्या में ब्रह्माषि समाज के बुद्घिजीवियों, राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दण्डी स्वामी अन्नतानंद एवं आर्य विचारक माया प्रकाश त्यागी ने कहा कि देश व समाज की उन्नति के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व सांसद केसी त्यागी ने ब्रहमषि समाज से राजनैतिक रूप से जागरूक होने और आपसी एकता पर जोर देते हुए कहा एकजुटता से से समाज व देश को उन्नति के पथ पर अग्रसर किया जा सकता है। सांसद अखिलेश प्रताप सिंह ने ब्रह्माषि समाज के सभी घटकों से परस्पर वैवाहिक संबंध बनाने पर जोर दिया। कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद ष्णनम् ने कहा कि समाज में व्याप्त दहेज, नशाखोरी जैसी कुरीतियों को दूर करने के साथ शिक्षा के प्रचार प्रसार के लिए कार्य करें। अखिल भारतीय ब्रह्माषि महासंघ की राष्ट्रीय महामंत्री डा़उदिता त्यागी ने संगठन द्वारा चलाए जा रहे ‘मैं भी ब्रहमषि‘ अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के प्रथम चरण में 20 लाख ब्रह्माषियों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण त्यागी ने कहा कि देश और धर्म के लिए मर मिटने का जज्बा ही ब्रह्माषि समाज की पहचान है। युवाओं को अपने इतिहास और मिट्टी से जोड़ते हुए संस्कार और संघर्ष के लिए तैयार करने के साथ उनके लिए बेहतर शिक्षा, रोजगार के अवसर दिलाने के लिए संगठन निरंतर कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में सुशील त्यागी, सुनील त्यागी, अमरीश त्यागी, तरूण त्यागी, देवदत्त त्यागी, डा़गजेंद्र त्यागी, गगन त्यागी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *