त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त का दो दिवसीय जन्म-जयंती समारोह संपन्न

Spread the love

हरिद्वार। जीवन शैली में सुधार करें और स्वस्थ रहें। हमें अपने खान-पान और नियमित दिनचर्या पर विशेष ध्यान देना होगा। तभी हम स्वस्थ जीवन जी सकते हैं और समाज को स्वस्थ कर सकते हैं। यह बातें श्री सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा (पंजाब) नई दिल्ली एवं श्री मिथिलेश सनातन धर्म इंटर कॉलेज कनखल के संस्थापक त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त महाराज की 135वां जन्म जयंती पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि आरएसएसडीआई के पूर्व अध्यक्ष डॉ. संजय शाह ने कही। उन्होंने कहा कि संस्था हर विद्यालय में स्वास्थ्य मॉनीटर बनाएगी। जो छत्र-छात्राओं की स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों पर नजर रखेंगे। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी का स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए जो समाज और देश के हित के लिए है। क्योंकि युवा पीढ़ी हमारा भविष्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *