दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का हुआ समापन

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय में दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का बुधवार को विधिवत समापन हो गया। पहली बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर के 80 प्रकाशकों की 20 हजार से अधिक पुस्तकों को प्रदर्शनी में शामिल किया गया। भारी संख्या में पुस्तक प्रदर्शनी में छात्र व शिक्षक जुटे।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. एमएस राणा ने कहा कि दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के करीब 80 प्रकाशकों ने अपने प्रतिष्ठानों के नवीनतम संस्करणों की 20 हजार से अधिक पुस्तकों का प्रदर्शन किया है। जिसमें पियरर्सन, जॉन वाईली, कैम्ब्रिज, स्प्रिंगर, सीआरसी, सेज जैसे अंतर्राष्ट्रीय प्रकाशकों के साथ टाटा मैक्ग्रा हिल, राजकमल प्रकाशन, एस चांद, रावत पब्लिशिंग हाउस, हिमालय पब्लिशिंग हाउस, नरोसा आदि राष्ट्रीय प्रकाशकों द्वारा अपनी नवीनतम संस्करणों की पुस्तकें प्रदर्शित की गई। पुस्तक प्रदर्शनी के दौरान विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों सहित छात्र-छात्राओं ने विषयानुसार अपने विभागाध्यक्षों के माध्यम से अपनी पुस्तकों का चयन किया। वहीं कई छात्रों एवं प्राध्यापकों ने अपनी पसंद की पुस्तकें भी खरीदी। इस अवसर पर उप पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. जया प्रकाश जोशी, डॉ. हर सिंह, पवन सिंह बिष्ट, सीएम भट्ट, संजय गौतम, पवन प्रकाश, बृजमोहन खण्डूडी, भरत रौथाण, भगत लाल, सुषमा देवी, अनूप रावत, सूरज लिंगवाल, राकेश आर्य, नागेन्द्र बुटोला, रेनू पंवार, नीलम रौथाण, शिव सिंह, जितेंद्र नेगी, अमित कप्रवान, संदीप नयाल, अक्षत गुसाई, शुभम बिष्ट, अजय चंदोला आदि उपस्थित थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *