नई टिहरी : अखिल भारतीय स्तर के सिविल सर्विसेज के विभिन्न खेलों के लिए दो दिवसीय जिला स्तरीय ट्रॉयल नरेंद्रनगर खेल मैदान में संपन्न हुए। जिला क्रीड़ाधिकारी दीपक रावत ने बताया कि जिले भर में करीब 90 ऐसे खिलाड़ी जो, विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत हैं। उनके बॉस्केटबाल, हॉकी, एथलेटिक्स, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, फुटबाल, वॉलीबाल सहित अन्य कई महत्वपूर्ण खेलों के ट्रॉयल लिए गए। ट्रॉयल में सफल खिलाड़ी अब 29 और 30 नवम्बर को आहूत होने वाले राज्य स्तरीय ट्रॉयल में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। यहां से सफल रहने वाले खिलाड़ी विभिन्न खेलों में आहूत होने वाली प्रतियोगिताओं में शिरकत कर सकेंगे। बताया कि अमूमन हर विभाग में खेल का अलग कोटा निर्धारित होता है। विभागों में खिलाड़ियों को कई सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। इस मौके पर बॉस्केटबाल कोच वहीद, फुटबाल कोच अमित पंवार, वॉलीबाल कोच सैयद सुलेमानी, हॉकी कोच संतन कुमार, अमित कपूर, यजुवेंद्र चौहान आदि मौजूद थे। (एजेंसी)