दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी 31 से

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : राजकीय इंटर कॉलेज सतपुली में दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का आयोजन 31 अक्टूबर से 1 नवंबर तक किया जाएगा। जानकारी देते हुए क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी लीलाधर पाण्डे ने बताया कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार की ओर से राष्ट्रीय एकता दिवस, एक भारत श्रेष्ठ भारत एवं स्वच्छता ही सेवा पर विद्यालयों में प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है। प्राईमरी स्तर पर चित्र प्रदर्शनी एवं जूनियर-सीनियर वर्ग के लिए निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। वहीं पहले दिन खुले मंच से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *