भिकियासैंण में दो दिवसीय शिवरात्रि कौतिक शुरू

Spread the love

अल्मोड़ा। भिकियासैंण में महाशिवरात्रि के मौके पर नीलेश्वर महादेव मंदिर भिकियासैंण में सैकड़ों शिव भक्तों ने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। साथ ही दो दिवसीय पौराणिक शिवरात्रि कौतिक शुरू हो गया है। मंगलवार को तड़के तीन बजे से ही मंदिर में दर्शन के लिये शिव भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था। लोगों ने पवित्र रामगंगा में आस्था की डूबकी लगाई। साथ ही नदी से जल भरकर शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान कई भक्तों नें कुलपुरोहितों से पूजा पाठ कराया। मंदिर में व्यवस्था बनाने के लिये समिति सदस्य, पुलिस टीम मुस्तैद रही। रुद्रेश्वर महादेव मंदिर सनणा में भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के बाद हवन किया गया। इस मौके पर आयोजित भंडारे में श्रद्घालु ने प्रसाद ग्रहण किया। यहां रूद्रेश्वर मन्दिर के संरक्षक केडी अकोलिया, अध्यक्ष शेर सिंह बसनाल सचिव, दिनेश बसनाल, कोषाध्यक्ष महेश चन्द्र अकोलिया आदि रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *