कांग्रेस के दो गुटों ने अलग-अलग मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

Spread the love

हरिद्वार। राहुल गांधी के जन्म दिन भी गुटों में बंटी कांग्रेस को एक करने में सफल नहीं हो सका। सोमवार को महानगर कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष के नेतृत्व में शिवमूर्ति चौक पर शर्बत बांटा। वहीं पूर्व महानगर अध्यक्ष के कार्यालय पर भी कांग्रेस के दूसरे गुट ने अपने राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। जिला महानगर कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष के नेतृत्व में शिव मूर्ति चौक पर राहुल गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर शरबत बांटकर प्यार और मोहब्बत का संदेश दिया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी और कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत छोड़ो यात्रा कर पूरे देश को एक सूत्र में बांधने का जो प्रयास किया है। उसके और उनके जन्मदिन उपलक्ष में महानगर कांग्रेस ने मोहब्बत का शरबत बांटकर प्यार और एकता का संदेश दिया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस सदस्य मुरली मनोहर, पार्षद राजीव भार्गव, वरिष्ठ नेता राजवीर सिंह चौहान, मुकर्रम अंसारी, चौधरी करतार सिंह खारी, सोम त्यागी, शुभम जोशी, विमल शर्मा साटू, विकास चंद्रा, अमित नौटियाल, अरूण राघव, करण सिंह राणा, बलराम गिरि कड़क, धनीराम शर्मा, नवीन कुमार, पवन शर्मा, बीएस तेजियान, प्रशांत शर्मा, समर्थ अग्रवाल, नरेंद्र उपाध्याय, अशोक गुप्ता, सुमित कुमार, सोनू कश्यप, बिटू नेगी, तरूण व्यास, नवीन कुमार आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
दूसरी ओर पूर्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय अग्रवाल के कार्यालय पर बड़े धूमधाम से केक काटकर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया। प्रदेश महासचिव ड संजय पालीवाल ने कहा कि राहुल गांधी की लोकप्रियता भाजपा की सरकार से बर्दाश्त नहीं हो रही। इसलिए उनको झूठे मामले में फंसा कर परेशान किया जा रहा है। पूर्वमहानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल व पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा राहुल गांधी बहुत ही सरल हृदय के व्यक्तित्व हैं और देश की प्रगति और उन्नति के लिए शुरू से कार्य कर रहे हैं। स दौरान मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, महेश प्रताप राणा, अनिल भास्कर, रविश भटिजा, मसिंह, सपना सिंह, नेश पुंडीर, मांशु बहुगुणा, आकाश बिरला, र्षद मेहरबान खान,पार्षद जफर अब्बासी, शुभम अग्रवाल, शैलेंद सिंह, राजेंद्र श्रीवास्तव,नवेज अंसारी, रचित अग्रवाल, जाशिद अंसारी, हरद्वारी लाल, बृजमोहन बड्थवाल, विरेंद्र भारद्वाज, महेंद्रगुप्ता, त्रिपाल शर्मा, अंकुर सैनी, मोहन राणा आदि अनेक कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *