विवाह के सूत्र में बंधी दो कन्याएं

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारत विकास परिषद की ओर से गरीब कन्याओं के विवाह के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें दो कन्याएं विवाह के सूत्र में बांधी। इस दौरान परिषद ने कन्याओं को जीवनोपयोगी वस्तुएं भी भेंट की। कहा कि महापरिषद की ओर से समय-समय पर गरीब परिवारों की कन्याओं का विवाह करवाया जाता है। अब तक 64 कन्याओं का विवाह महापरिषद करवा चुका है।
तड़ियाल चौक स्थित एक बारात घर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने वर-वधू को अपना आशीर्वाद दिया। कहा कि समाज में रहने वाले हर गरीब परिवार की मदद के लिए हमें गंभीरता से कार्य करना चाहिए। कहा कि भारत विकास परिषद का यह कार्य सराहनीय है। हर संपन्न व्यक्ति को गरीब कन्याओं के विवाह में योगदान देना चाहिए। भारत विकास परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष ललित पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम में दो कन्याओं का विवाह हिंदू रीति रिवाज से किया गया। साथ ही वर-वधू को जीवनोपयोगी वस्तुएं जैसे दीवान, बिस्तर, बर्तन, फर्नीचर, कपड़े, कानों के कुंड़ल, मंगलसूत्र, पाजेब आदि सामग्री दान की गई। बताया कि भारत स्वाभिमान परिषद समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम संचालित करता है। अब तक महापरिषद 64 कन्याओं का विवाह करवा चुका है। इस मौके पर महापौर शैलेंद्र सिंह रावत, पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, हेमलता नेगी, प्रकाश शर्मा, कैलाश चंद्र अग्रवाल, गोपाल बंसल, तोताराम पांथरी, सेवकराम मानुजा, द्वारिका प्रसाद अग्रवाल, राजदीप माहेश्वरी, सुनील गुप्ता, श्रीकृष्ण सिंघानिया, राधेश्याम शर्मा, मिनाक्षी शर्मा, संजय अग्रवाल, मोहन सिंह रावत, अवधेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *