केएमवीएन कर्मियों का दो घंटा कार्यबहिष्कार का ऐलान

Spread the love

नैनीताल। संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा कि पर्यटन सचिव के निर्देश के बावजूद दोनों निगम के प्रबंधन की ओर से अब तक महासंघ को वार्ता के लिए नहीं बुलाया गया है। उन्होंने केएमवीएन प्रबंधन की ओर से निकाली गई निविदा को जल्द निरस्त करने की मांग की है। निगम को चेताने के लिए 22 दिसंबर को निगम मुख्यालय नैनीताल में सुबह 11 बजे से दिन में 1 बजे तक कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया जाएगा। अध्यक्ष ने कहा है कि प्रदर्शन के बाद नवनियुक्त आयुक्त कुमाऊं मंडल के माध्यम से प्रदेश सीएम को ज्ञापन भेजकर पौधरोपण भी किया जाएगा। इसमें सभी जिलों के पदाधिकारी भी प्रतिभाग करेंगे। निगम प्रशासन के कोई निर्णय नहीं लेने पर महासंघ भावी रणनीति के तहत निर्णायक आंदोलन को बाध्य होगा। निगम के किसी भी आवास गृह को निजी क्षेत्र में नहीं जाने दिया जाएगा। महासंघ के महामंत्री गुमान कुमटिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश सांगुड़ी मुख्यालय यूनियन के मंजुल सनवाल ने सभी कर्मचारियों से आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *