गोपेश्वर में पानी के लिए दो घंटे का लगाया जाम

Spread the love

चमोली : पेयजल की समस्या से जूझते गोपेश्वर के हल्दापानी, सुभाष नगर और पठियाल धार के निवासियों ने मंगलवार को बड़ी संख्या में जुट कर चमोली-गोपेश्वर सड़क पर दो घंटे से अधिक समय तक खाली बर्तनों के साथ चक्का जाम किया। नागरिकों ने मौके पर पहुंचे पेयजल विभाग के अधिकारियों का भी घेराव कर शीघ्र पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की। सामाजिक कार्यकर्ता सूर्य प्रकाश पुरोहित, संदीप झिंक्वाण, योगेन्द्र बिष्ट, अरविंद नेगी ने बताया हल्दापानी में पिछले 3 महीनों से पेयजल की किल्लत बनी है। क्षेत्र की स्थानीय निवासी सरिता नेगी, ऊषा रावत, सरिता तोपाल ने बताया कि हल्दापानी की 5000 से अधिक की आबादी पेयजल की बूंद-बूंद को तरस रही है। पर जल संस्थान इस बड़ी समस्या को गम्भीरता से नहीं ले रहा है। पानी के तरसते हल्दापानी के निवासियों का आक्रोश मंगलवार को सड़क फूटा। महिलाएं और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने पेयजल की मांग के लिए लगभग दो घंटे तक गोपेश्वर-चमोली सड़क पर हल्दापानी मुख्य स्थल पर एकत्र हो कर सरकार दिदा पाणी पाणी.. की आवाज उठाई। सड़क के दोनों और वाहन खड़े रहे। सुबह 9 बजे से लेकर लगभग 11 बजे तक सड़क पर आवाजाही थम गई। वाहनों से उतर कर लोगों ने भी स्थानीय लोगों की मांग का समर्थन किया। महिलाएं खाली बर्तनों के साथ सड़क पर आयीं। पानी को लेकर सड़क पर आए लोगों के प्रदर्शन के बीच अधिकारियों से प्रदर्शन कर रहे लोगों की नोक-झोंक भी हुयी। सामाजिक कार्यकर्ता सूर्य प्रकाश पुरोहित, संदीप झिंक्वाण ने कहा कि पेयजल संकट का समाधान नहीं किया जा रहा है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *