बाजपुर में आग लगने से दो झोपड़ियां राख

Spread the love

काशीपुर। ग्राम लुदपुरा में अज्ञात कारणों के चलते दो झोपड़ियों में आग लग गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, झोपड़ियों में आग लगने से घर स्वामियों को लाखों का नुकसान होने का अनुमान है।
गर्मी का मौसम शुरू होते ही आग की घटनाएं सामने आनी शुरू हो गई है। रविवार दोपहर करीब 1रू00 बजे ग्राम लुदपुरा निवासी प्रमोद कुमार और गौरव कुमार की झोपड़ियों में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक आग से लाखों रुपये कीमत का सामान जलकर खाक हो गया। आग से प्रमोद कुमार की झोपड़ी के समीप बंधी गाय भी झुलस गई। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने कहा आग लगने से प्रमोद कुमार और गौरव को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा यदि ग्रामीणों ने आग पर काबू नहीं पाया होता तो पास में बनी करीब 4 झोपड़ियां और कई एकड़ गेहूं की फसल भी जलकर राख हो जाती। इधर, पीड़ितों ने स्थानीय प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *