उत्तरकाशी। धराली में दो आईएएस और दो आईपीएस अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्यों की मॉनिटरिंग की कमान संभाली है। ग्राउंड जीरो में उतरकर सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की मदद से सर्च और रेस्क्यू कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। धराली में डीएम प्रशांत आर्य, आईएएस गौरव कुमार, एसपी सरिता डोबाल और आईपीएस अमित श्रीवास्तव और एसडीआरएफ कमांडेंट अर्पण यदुवंशी लगातार राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी में जुटे हैं। राहत सवं बचाव कार्य के बीच प्रभावित परिवारों को धराली एवं हर्षिल में सामुदायिक रसोई में भोजन की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। हर्षिल, झाला, गंगोत्री में रुके यात्रियों को हेली के माध्यम से मातली भेजा जा रहा है।