जमीन विवाद में लाठी-डंडे चले, महिला समेत दो घायल

Spread the love

हरिद्वार(। पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम बादशाहपुर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि नियामुल पुत्र अकबर हसन अपने बेटों सोनू, मांगा और नौशाद के साथ अचानक रिजवान पुत्र ताहिर के घर आ धमका और लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। घटना में रिजवान की बहन तरजुफाना और जीजा शहजाद गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष का कहना है कि विवाद पहले से चला आ रहा था। कुछ दिन पहले उनके घर की 40 फुट लंबी दीवार गिर गई थी। इसी के बाद से तनाव और बढ़ गया। पीड़ित रिजवान ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 14 अगस्त की दोपहर करीब एक बजे आरोपी घर में घुसे और गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने बहन तरजुफाना और जीजा शहजाद पर लाठियों से हमला कर दिया। शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोग बचाव के लिए आए तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की की गई। रिजवान का कहना है कि बहन उसी दिन मायके आई थी, लेकिन विवाद के दौरान उसे भी बुरी तरह पीटा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *