दिल्ली से मुनस्यारी जा रही कार खाई में गिरी, दो घायल

Spread the love

पिथौरागढ़। थल-मुनस्यारी सड़क पर दिल्ली से मुनस्यारी जा रही एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। दिल्ली से मुनस्यारी जा रही एक कार डीएल 8 सीक्यू 9468 मंगलवार देर रात थल-मुनस्यारी सड़क पर कालामुनी के पास 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस घटना में कार चालक जावेद अली व गुड्डू दिल्ली निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को खाई से निकाला और उपचार के लिए सीएचसी मुनस्यारी पहुंचाया। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक दोनों की हालत स्थिर है। पुलिस के मुताबिक दोनों घायल मुनस्यारी में मकान निर्माण के कार्य के लिए जा रहे थे। घटना का कारण नींद की झपकी बताया जा रहा है।
दिल्ली से मुनस्यारी आ रही कार खाई में गिर गई। इस घटना में दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए भेजा गया। चालक को नींद की झपकी आने से घटना हुई है। -विकास कुमार, एसआई, मुनस्यारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *