दो लिंक मोटरमार्ग मलबा आने से ठप

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : विकासखंड कीर्तिनगर के अंतर्गत दो लिंक मोटरमार्ग भारी बरसात के कारण शुक्रवार सुबह 6 बजे अवरुद्ध हुए। जिस कारण मोटरमार्गों पर आवाजाही पूर्ण रूप से ठप रही। पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता मनमोहन बिजल्वाण ने बताया कि बीते दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण कीर्तिनगर ब्लॉक के बैज्वाड़ी-राडागाड़ मोटरमार्ग पर पहाड़ी से मलबा आने के कारण सुबह करीब 6 बजे बंद हुआ। जबकि रौडधार-पौड़ीखाल-भासौं मोटरमार्ग करीब 6:45 बजे मलबा आने के कारण अवरुद्ध है। बताया कि सुपाणा-धारी मोटरमार्ग के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। बारिश के कारण अवरुद्ध हुए मोटरमार्गों को जेसीबी की मदद से खोला जा रहा है। शाम तक दोनों लिंक मोटरमार्गों को आवाजाही के लिए खोल दिया जायेगा। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *