दो किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार

Spread the love

बागेश्वर। कपकोट थाना पुलिस ने दो किलोग्राम से अधिक चरस बरामद की है। दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। उनका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। उन्हें सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
रविवार को कपकोट पुलिस गश्त पर थी। गांव की तरफ से दो लोग पैदल आ रहे थे। पुलिस को देखकर वह भागने लगे, लेकिन पुलिस इस बात को भांप गई और उन्हें दोनों तरफ से घेर लिया। फुलवारी गांव के समीप दोनों को दबोच लिया। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी की टीम ने दोनों की तलाशी ली और 2़ 753 ग्राम चरस बरामद हुई। उन्होंने बताया कि महिपाल सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह दोबाड़ गांव का निवासी है। उससे पास से 1़023 किलोग्राम और वाच्छम गांव हाल उप्र के रामपुर जिले के विलासपुर निवासी बलवंत सिंह पुत्र चंदन सिंह के पास से 1़73 किलोग्राम चरस बरामद की गई। तहसीलदार के सामने चरस का वजन और आरोपियों के बयान दर्ज कराए गए। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। उनका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। उन्हें सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। दोनों आरोपियों का पुराना इतिहास भी पुलिस खंगाल रही है। इधर, पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने कहा कि टीम ने बेहतर काम किया है। उनकी तरफ से टीम को एक हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। टीम में थानाध्यक्ष समेत कांस्टेबल वीरेंद्र गैड़ा, भगत राम, विजय चंद्र रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *