चोरी के आरोप में दो नाबालिग गिरफ्तार

Spread the love

ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला थाना पुलिस ने हैमर मशीन चोरी करने के आरोप में दो किशोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक बीते शनिवार को वीरभद्र मार्ग गली नंबर 4 निवासी मुकेश कुमार पुत्र आनंत राम ने लिखित तहरीर दर्ज कराई थी कि उनकी बाइक पशुलोक बैराज में खड़ी थी, जिसके बैग से अज्ञात लोगों ने हैमर मशीन चोरी कर ली है। तहरीर के आधार पर थाना लक्ष्मण झूला पुलिस ने आईपीसी की धारा 379 में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तहकीकात शुरू की। थाना लक्ष्मणझूला निरीक्षक प्रमोद उनियाल ने बताया कि रविवार को मामले से संबंधित दो किशोरों को पशुलोक बैराज से गौहरी रेंज ऑफिस की ओर जाने वाली सड़क के तिराहे के पास से चोरी हुए हैमर मशीन के साथ गिरफ्तार किया गया है। इनको नियमानुसार किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *