कर्णप्रयाग में डेंगू के दो और मरीज मिले

Spread the love

चमोली। कर्णप्रयाग क्षेत्र में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार को अस्पताल प्रबंधन ने दो और डेंगू मरीजों के मिलने की पुष्टि की है। जिनका अस्पताल में उपचार शुरू कर दिया है। चिकित्सकों के अनुसार भर्ती मरीजों की हालात नियंत्रण में है। जबकि अन्य आशंकित मरीजों का भी उपचार किया जा रहा है। उप जिला अस्पताल में लगातार डेंगू के मरीजों में बढ़ोत्तरी हो रही है। प्रभारी चिकित्साधीक्षक डा़ हरीश थपलियाल ने बताया कि अस्पताल में प्रति दिन करीब 200 मरीजों की ओपीडी हो रही है। जिसमें 15 से 20 लोगों में डेंगू के लक्षण पाए जा रहे हैं। जिनका एंटीजन टेस्ट के अलावा एलाइजा टेस्ट भी किया जा रहा है। डा़ थपलियाल ने बताया कि मंगलवार को एलाइजा टेस्ट में दो रोगियों में डेंगू होने की पुष्टि हुई है। जिनको डेंगू वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। जबकि अन्य 15 आशंकित मरीजों का भी उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों ने डेंगू से बचने के लिए फुल बांह के कपड़े पहनने की सलाह दी। साथ ही स्वास्थ्य में किसी प्रकार की दिक्कत होने से अस्पताल में जांच कराने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *