रेल चौकी के सामने भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लात-घूसे

Spread the love

हरिद्वार। रेल चौकी के ठीक सामने उस समय अफरातफरी मच गई जब दोपहिया वाहन टकराने को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्ष आपस में भिड़ गए। सरेराह दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूसे चले। पुलिस के पहुंचने पर भी दोनों पक्ष एक दूसरे से भिड़ने की कोशिश कर रहे थे। दोनों पक्षों को अलग कर पुलिस ने सभी का शांतिभंग में चालान किया। मामला गुरुवार को दोपहर दो बजे के आसपास ज्वालापुर कोतवाली की रेल चौकी के सामने श्रीराम चौक पर हुआ। इंद्राबस्ती निवासी पप्पू अपने दोपहिया वाहन पर सवार होकर जा रहे थे। चौक पर उनके दोपहिया वाहन की टक्कर एक युवक से हो गई। बुजुर्ग ने युवक को मौके पर रोक लिया और अपने पुत्र गुलशन को मौके पर बुला लिया। इधर, युवक का भाई, दोस्त भी पहुंच गए। देखते ही देखते बुजुर्ग के पुत्र की युवकों के साथ मारपीट हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *