विकासनगर। विकासनगर व सेलाकुई पुलिस ने देसी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से अलग-अलग 120 देसी माल्टा के पाउच बरामद किए गए। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया कि पंचायत चुनाव के चलते पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। इसके लिए सभी हल्का, चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। चेकिंग के दौरान रविवार रात को फिरोज निवासी पुल नंबर एक डॉक्टरगंज 56 पव्वे मार्का संतरा के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं सेलाकुई पुलिस ने भी एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 64 ट्रेटा पैक माल्टा बरामद किया गया। आरोपी की पहचान मैनपाल निवासी शिवनगर बस्ती थाना सेलाकुई के रूप में हुई। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।