दो लाख के गांजे के साथ दो लोग गिरफ्तार

Spread the love

थलीसैंण पुलिस ने पकड़ा 54 किलो गांजा
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : थाना थलीसैंण पुलिस द्वारा क्षेत्र में मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार शाम को चेकिंग के दौरान रसिया महादेव तिराहे पर दो लोगों को 54 किलो अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस ऐक्ट में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार इस अवैध गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में दो लाख रुपये है।
थानाध्यक्ष थलीसैंण सुनील पंवार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देश पर थाना थलीसैंण क्षेत्र में पुलिस सघन चेकिंग अभियान चला रही है। बुधवार शाम को रसिया महादेव तिराहे पर उन्हें दो लोग मिले, जो किसी वाहन का इंतजार कर रहे थे। पुलिस को देखकर वह भागने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान पुलिस ने जयपाल सिंह भंडारी पुत्र जीत सिंह ग्राम नऊ रसिया महादेव, बालम सिंह पुत्र मूर्ति सिंह ग्राम नऊ रसियामहादेव को पकड़ कर उनके पास से चार बोरों में 54 किलो अवैध गांजा बरामद किया। पुलिस पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने बताया कि वह इस अवैध गांजे को किसी सप्लायर को देने के लिए वाहन को इंतजार कर रहे थे। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सुनील पंवार, बीरोंखाल चौंकी प्रभारी अमित भट्ट, मनोज सिंह, विनोद नेगी, देवेन्द्र नेगी, हरीश आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *