अवैध शराब के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: कोटद्वार पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कोतवाली पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान नजीबाबाद रोड कौड़िया दानमीन गली निवासी विनोद कुमार संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ दिखाई दिया। बताया कि तलाशी के दौरान विनोद के थैले से 56 पव्वे अंग्रेजी शराब के बरामद हो गए। वहीं, मवाकोट क्षेत्र में चौहान मार्केट निवासी भृगु प्रसाद को भी 56 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *