वाहन खाई में गिरने से दो लोगों की मौत

Spread the love

विकासनगर। तहसील क्षेत्र के खत शिलगांव के दारागाड-कथियान मोटर मार्ग पर ऐठान गांव में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। राजस्व पुलिस ने पीएचसी त्यूणी में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। शुक्रवार रात लगभग नौ बजे जयेंद्र सिंह और हुकुम सिंह डागूठा से अपने गांव ऐठान के लिए वाहन से चले। गांव के ठीक नीचे पहुंचते ही वाहन अनियंत्रित होक‌र गहरी खाई में जा गिरा। डागूठा के ग्रामीणों को वाहन गिरने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद ग्रामीण तुरंत घटनास्थल की आरे दौड़े। इसके बाद ग्रामीण जगत सिंह ने राजस्व उप निरीक्षक छजाड को दुर्घटना की सूचना दी। नायब तहसीलदार गंगा पेटवाल मय फोर्स घटना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से शवों को रेस्क्यू कर सड़क पर पहुंचाया। राजस्व उप निरीक्षक भीम दत जोशी ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए पीएचसी तयूणी भेजा। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। मृतक 48 वर्षीय जयेंद्र सिंह चौहान पुत्र चन्दराम और 40 वर्षीय हुकम सिंह पुत्र प्रताप सिंह दोनों गांव ऐठान, तहसील त्यूणी के निवासी थे और खेती का कार्य करते थे। दोनों की मौत से पूरे शिलगांव खत में मातम पसरा हुआ है। राजस्व पुलिस टीम में नायब तहसीलदार गंगा पेटवाल, भोपाल दास, राजस्व उप निरीक्षक भीम दत जोशी, श्याम सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *