सड़क हादसे में कार सवार दो लोग घायल

Spread the love

 

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जा रही एक कार बाराकोट लीसा डिपो के पास अनियंत्रित हो गई। सड़क हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेजा है। सोमवार को केरल से पिथौरागढ़ को जा रही कार एनएच में लीसा डिपो के पास अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराने के बाद हाईवे में पलट गई। हादसे में कार सवार आगरा निवासी नीरज कुमार और केरल निवासी मुकेश कुमार चोटिल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बाराकोट पुलिस चौकी से पुलिस कर्मी मौके में पहुंच गए। उन्होंने घायलों को 108 के जरिए लोहाघाट अस्पताल पहुंचाया। जहां ड़बीना मलकानी, संदीप वर्मा, त्रिभुवन कोठारी, हिमांशु माहरा ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सक ने बताया कि घायल नीरज की अंगुली में गंभीर चोट है, उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। बाराकोट चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद ने बताया कि दोनों घायल खतरे बाहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *