चरस तस्करी में बीबीए के छात्र सहित दो लोग गिरफ्तार

Spread the love

विकासनगर। कालसी और सेलाकुई थाना पुलिस ने चरस तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से कुल एक किलो 134 ग्राम चरस बरामद की गई है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। सेलाकुई पुलिस की ओर से गिरफ्तार आरोपी बीबीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। थानाध्यक्ष कालसी दीपक धारीवाल ने बताया कि थाना पुलिस चकराता-सहिया रोड पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान साहिया की तरफ से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से कालसी की तरफ आते दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह पीछे मुड़ने लगा। शक होने पर पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान सलमान पुत्र मोहम्मद अब्बास निवासी मकान नंबर-77 धौलाकुआं रोड ग्राम खुरमपुर सहारनपुर हाल निवासी सहारनपुर रोड हरबर्टपुर डाकखाने वाली गली विकासनगर के रूप में हुई। उसके पास से 750 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह चरस चकराता क्षेत्र से लाया है। इसे वह विकासनगर में बेचने के लिए ले जा रहा था। उधर, सेलाकुई थाना पुलिस ने एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 384 ग्राम चरस बरामद की गई। सेलाकुई थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि एसएसआई जितेन्द्र कुमार रात को गश्त पर थे। वह धूलकोट तिराहा से आगे मोड के पास संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। कुछ देर बाद एक व्यक्ति सिंहनीवाला को ओर पैदल आते हुए दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह तेज कदमों से वापस जाने लगा। शक होने पर पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके जेब से 364 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान नितेश पुत्र ऋषिपाल निवासी हर्बटपुर के रूप में हुई। बताया कि वह विकासनगर के एक कॉलेज में बीबीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। वह सहारनपुर से 30,000 रुपये में चरस खरीद कर लाया है। इसे वह बेचने जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *