उत्तरकाशी में दो तीर्थ यात्रियों की हुई मौत, गुजरात और महाराष्ट्र से आए थे यात्रा पर

Spread the love

उत्तरकाशी। शुक्रवार को चारधाम यात्रा पर आए दो तीर्थयात्रियों की मौत हुई है। जिनमें यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान बडकोट में पराग भूपति जादव (40 वर्ष) पुत्र भूपति जादव निवासी मुख्य बाजार अमरेली जिला अमरेली गुजरात की हृदय गति रुकने से मौत हुई। जबकि चिन्यालीसौड़ के पीपलमंडी स्थित एक होटल में शरद हरिभवन भट्ट (62 वर्ष) पुत्र हिरभाव निवासी पुणे महाराष्ट्र की हृदय गति रुकने से मौत हुई है।
बता दें कि बीते रोज गंगोत्री धाम में दर्शन कर वापस लौट रहे गुजरात के तीर्थयात्री की मौत हो गई थी। यमुनोत्री व गंगोत्री में हृदयाघात से अब तक कुल 57 तीर्थ यात्रियों की मौत हो चुकी है। तीर्थयात्री महेश भाई पटेल (55) निवासी बडौदा गुजरात अपनी पत्नी ईला बेन और भाई दिलीप भाई पटेल के साथ चारधाम की यात्रा पर आया था।
नौ सितंबर को यमुनोत्री धाम में दर्शन करने के बाद जानकीचट्टी लौटते समय कर्नाटक के एक महिला तीर्थयात्री की हृदयाघात से मौत हो गई थी। बेंगलुरु (कर्नाटक) निवासी पद्मावती (57) नौ सितंबर की सुबह यमुनोत्री दर्शनों को पहुंची थीं। धाम से वापस लौटते हुए आधे रास्ते में अचानक वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। स्वजन पद्मावती को लेकर जानकीचट्टी स्थित अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यमुनोत्री धाम की यात्रा करने के बाद बुधवार को गंगोत्री पहुंचे। गंगोत्री धाम के दर्शन करने के बाद वीरवार को गंगोत्री से वापस लौटते समय तीर्थयात्री की तबियत बिगड़ी। जिससे स्वजन ने जिला अस्पताल उत्तरकाशी पहुंचाया। जहां चिकित्सक महेश भाई पटेल को मृत घोषित किया। इसी के साथ गंगोत्री धाम में 15 और यमुनोत्री धाम में अब तक 42 तीर्थ यात्री हृदयाघात से दम तोड़ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *