रुद्र्रप्रयाग जिले में बनेंगे दो सखी पोलिंग बूथ

Spread the love

रुद्रप्रयाग। आगामी विधान सभा निर्वाचन में जेंडर समानता व महिलाओं की निर्वाचन में भागीदारी को देखते हुए रुद्रप्रयाग जिले में दो महिला प्रबंधित मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। केद्रों का नाम सखी पोलिंग बूथ रखा जाएगा। इन बूथों का पूरा प्रबंधन महिला कार्मिकों द्वारा किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिला मजिस्ट्रेट दीपेंद्र सिंह नेगी ने रिटर्निंग अफीसर सहित अन्य अफसरों को निर्देशित करते हुए कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के चलते जिले की दोनों विधान सभा क्षेत्रों में एक-एक पोलिंग बूथ स्थापित होंगे जिनमें पूरा प्रबंधन महिला कार्मिकों के जिम्मे होगा। इन मतदान केंद्रों को सखी पोलिंग बूथ के नाम से जाना जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जेंडर समानता व महिलाओं की निर्वाचन में भागीदारी करने के उद्देश्य से महिला प्रबंधित मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इन मतदान केंद्रों में निर्वाचन के दौरान समस्त मतदान स्टाफ, पुलिस व सुरक्षाकर्मी महिला ही तैनात किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि दोनों विधानसभाओं के रिटर्निंग अफीसरों को उनसे संबंधित विधानसभा में एक-एक सखी पोलिंग बूथ चयन करने के निर्देश दिए। साथ ही नोडल अधिकारी कार्मिक से भी सखी पोलिंग बूथों के लिए कार्मिकों की तैनाती एवं अन्य व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने को कहा। नोडल अधिकारी कार्मिकों को भी सखी पोलिंग बूथों पर तैनात होने वाली महिला कार्मिकों के लिए प्रशिक्षण आदि के लिए पूरी तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *