कल्जीखाल में दो स्कूलें कल भी रहेंगी बंद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : गुलदार के डर से अब कल्जीखाल ब्लॉक के भी तीन स्कूलों को सोमवार को बंद रखा गया। इस मामले में वन विभाग की रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने यह कदम उठाया।
कल्जीखाल ब्लॉक के प्राइमरी स्कूल रिंग्वाड और जूनियर हाईस्कूल सरासू को मंगलवार को भी बंद रखा गया। कल्जीखाल के खंड शिक्षाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि आस-पास गुलदार की सक्रियता के बाद यह निर्णय लिया गया। वहीं इसी ब्लॉक की रामावि. डांगी स्कूल को गांव के पंचायत भवन में संचालन की अनुमति दे दी गई है। यहां भालू की सक्रियता के कारण स्कूल को सोमवार को बंद रखा गया था। अभी इस मामले में वन विभाग की रिपोर्ट ली जा रही है। यहां 6 बच्चे पंजीकृत हैं। पौड़ी जिले में गुलदार के डर से पहले ही पोखड़ा ब्लाक की बासई स्कूल गांव के पंचायत भवन पर संचालित हो रही है। डांगी ऐसी दूसरी स्कूल है जिसे पंचायत भवन पर संचालन करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *